फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे से परेशान किशोरी ने फांसी लगाई, आरोपी ने की थी दो बार मारपीट

Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में भीतरगांव के बौहार गांव में शोहदे से परेशान एक किशोरी ने गुरुवार देर रात घर में फांसी लगा ली। घटना से पहले शोहदे ने किशोरी के साथ दो बार मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।  
विज्ञापन


बौहार गांव निवासी देवीप्रसाद सोनकर ने बताया कि पड़ोसी जीतू सोनकर रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उनका आरोप है कि जीतू उनकी बेटी सुमन (17) के साथ छेड़छाड़ कर परेशान करता था। बेटी के विरोध करने पर भी वह हरकतों से बाज नहीं आया। गुरुवार सुबह बेटी के साथ मारपीट की गई। इस पर कोतवाली में जीतू और उसके भाई सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली से घर लौटने के बाद वह खेत आ गए। घर में बेटी अकेली थी। तभी, जीतू और सोनू ने घर में घुसकर बेटी से दोबारा मारपीट की। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने धन्नी से फंदे के सहारे फांसी लगा ली। 

सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर तंग करने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद से आरोपी और उसका भाई फरार हैं। दोनों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं, बिरहर चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि आरोपी के एकतरफा प्रेम के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों के खिलाफ धाराएं बढ़ाईं जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें