फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल से बात करने पर पिता ने डांटा तो किशोरी ने जान दी, हाथ पर पेन से लिखा- माफ कर देना, गलत मत समझना...

Sat, 09 Mar 2024 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में पिता के डांटने पर कक्षा 11 की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतका साक्षी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर गांव में देर रात किशोरी को मोबाइल से बात करने पर पिता ने डांट दिया। अगले दिन उसने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके दाहिने हाथ पर पेन से लिखा, माफ कर देना हमें, गलत मत समझना। पुलिस छात्रा के मोबाइल समेत घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन



अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बेथर निवासी मनोज कुमार गौतम की पुत्री साक्षी (15) एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को वह चचेरी बुआ की शादी में परिवार के साथ गई थी। रात में घर लौटने पर मोबाइल से बात करने पर पिता ने उसे डांट दिया था। इससे वह क्षुब्ध थी। शुक्रवार को सभी खाना खाने के बाद खेत चले गए। देर शाम करीब सात बजे वह लोग खेत से घर लौटे तो घर के अंदर बेटी का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साक्षी तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है जांच में जो भी बिंदु सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उस मोबाइल की भी जांच करेगी, जिससे बात करने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें