फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवड़िया में स्लेटपोश रसोई और मकान धराशायी

विज्ञापन
नादौन के मवडिय़ा गांव में भारी बारिश के कारण एक स्लेटपोश मकान ध्वस्त हुआ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। विकास खंड नादौन के मवड़िया गांव में बारिश से एक स्लेटपोश मकान और रसोई गिर गई। निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद ने बताया कि भारी बारिश से सोमवार देर रात को मकान और रसोई गिर गए। गनीमत रही कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। नायब तहसीलदार नादौन संजीव प्रभाकर ने बताया कि दिनभर लगातार बारिश होने से स्लेटपोश मकान का एक कमरा और रसोई ढह गई है। पीड़ित परिवार को करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। वहीं हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र बनाकर भेजने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें