फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तमंचे के बल पर किशोर से मंगवाई माफी, जबरन युवती के पैर भी छुआए, वीडियो वायरल

Sun, 11 Feb 2024 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यशोदानगर निवासी किशोर को एक दर्जन युवक रास्ते से उठाकर अर्मापुर के जंगलों में ले गए। वहां पीटने के बाद बाईपास बस्ती लाकर युवती से तमंचे के बल पर धमकाकर माफी मंगवाई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
किशोर से जबरन मंगवाई माफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में यशोदानगर निवासी किशोर का एक युवती के पैर छूकर माफी मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद किशोर ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस की जांच में मामला गालीगलौज का निकलने के बाद दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। यह वीडियो निहाल सोनकर नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया।

विज्ञापन


जब वीडियो वायरल हुआ तो यशोदानगर निवासी किशोर ने नौबस्ता थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को एक दर्जन युवक उसे रास्ते से उठाकर अर्मापुर के जंगलों में ले गए। वहां पीटने के बाद बाईपास बस्ती लाकर युवती से तमंचे के बल पर धमकाकर माफी मंगवाई। एसीपी नौबस्ता आशुतोष ने बताया कि किशोर व दूसरा पक्ष परिचित हैं। कुछ दिन पूर्व किशोर ने युवती पर टिप्पणी की थी। इसे लेकर ही वह माफी मांग रहा था। शेष आरोप निराधार हैं। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें