फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: गेहूं के खेत में मिला वृद्ध का शव, परिजन बोले- बेटे की मौत से हो गया था मानसिक बीमार, जांच शुरू

Sun, 11 Feb 2024 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कल्यानपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध का शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ है। आशंका है कि ठंड से वृद्ध की मौत हुई है। परिजनों के अनुसार बेटे की मौत के बाद से वृद्ध मानसिक बीमार हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में रविवार सुबह अलीपुर गांव के पास एक गेहूं के खेत में बृद्ध का पड़ा शव ग्रामीणों ने देखा।और पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर सूचना पढ़ने पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर के पास गेहूं के खेत में पुलिस को एक बृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना मिली।बृद्ध की पहचान के लिए पुलिस ने शोसल मीडिया पर सूचना डाली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध की पहचान रामसुचित कुशवाहा (83) निवासी सौंह थाना कल्यानपुर के रूप में की।
मृतक के भतीजे करन ने बताया कि चार महीने पहले मृतक के इकलौते पुत्र धर्मेंद्र की बीमारी से मौत हो चुकी है। तब से मृतक मानसिक बीमार रहता था। शनिवार को सुबह 11 बजे से गायब थे। अनुमान है कि ठंड से वृद्ध की मौत हुई है। मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें