फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में सो रही किशोरी पर धारदार हथियार से हमला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 31 Mar 2025 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Kanpur Dehat News: घर में सो रही किशोरी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रूरा थाना क्षेत्र के सलीमपुर काशीपुर गांव की है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
किशोरी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रूरा थाना के सलीमपुर काशीपुर निवासी किशोरी पर रविवार देर रात घर पर सोते समय धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन जागे और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची व साक्ष्य एकत्रित कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सलेमपुर काशीपुर निवासी राजेश कुमार की पुत्री कंचन उर्फ वंदना (16) पर घर पर सोते समय धारदार हथियार से हमला हुआ। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता राजेश ने बताया कि बेटी छोटे बेटे आकाश के साथ सो रही थी। रात एक बजे गांव निवासी एक युवक धारदार हथियार लेकर घर में घुस आया व बेटी पर हमला कर भाग गया। अनहोनी से परिजन बदहवास हैं। घटनास्थल पर सीओ प्रिया सिंह, थाना पुलिस पहुंची। परिजनों से घटना के बारे जानकारी ली। सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें