फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन की मौत, एक घायल

Mon, 31 Mar 2025 10:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Accident In Kanpur: यूपी के कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कानपुर देहात में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूरा थाना क्षेत्र के शिवली-रूरा मार्ग पर कारी कलवारी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आर रहे बाइक सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन




रूरा-शिवली मार्ग पर कारी कलवारी गांव के पास डंपर ने बाइक सवार दौलपुर मढ़ौली निवासी बंकू (18), सुधीर (30), कन्नौज जिले के बिहारीपुर की नोएडा में रहने वाली आदर्शिता उर्फ लल्ली (35) व उनकी बेटी जानवी (15) को टक्कर मार दी। मौके पर ही बंकू, आदर्शिता व जानवी की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सुधीर का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। परिजन ने बताया कि 28 मार्च को आदर्शिता के मायके रूरा थाना के दौलपुर मढ़ौली निवासी चाचा सुखवीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमी में शामिल होने के लिए वह अपनी बेटी के साथ नोएडा से गांव आई थी। सोमवार को ट्रेन से वापस नोएडा लौटने के लिए भतीजों के साथ बाइक पर बैठकर रूरा रेलवे स्टेशन जा रही थी। रास्ते में सभी हादसे का शिकार हो गए। जिसमें मां-बेटी व एक भतीजे की मौत हो गई। अनहोनी से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष रूरा जेपी सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर मिलते ही डंपर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें