फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुरुष मित्र भाग गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एक गांव के युवक और उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महाराजपुर इलाके के एक गांव में रहने वाली 14 साल की किशोरी कक्षा नाै की छात्रा है। दी तहरीर के अनुसार, 26 जुलाई को वह फतेहपुर के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ खरीदारी करने सरसौल बाजार गई थी। लौटने के बाद तिवारीपुर गांव के पास एक कॉलेज के पीछे बैठकर बातें करने लगी तभी दो युवक और वीडियो बना लिया। डर के मारे उसका पुरुष मित्र मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

दोनों युवकों ने उससे सात हजार रुपये मांगे। इस पर पुुरुष मित्र को फोन किया तो उसने ऑनलाइन रुपये देने के लिए कहा। शातिरों ने इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने अपने पर्स से एक हजार रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वह बेसुध हो गई तो आरोपी भाग गए। करीब दो घंटे बाद एक युवक लाैटा और उसे बाइक से गांव के पास तक छोड़ गया। किशोरी का कहना है कि यदि वह पुुरुष मित्र न भागता तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं होता। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर चौकी पर आई है। घटना नौ दिन पुरानी है, मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें