फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ ने की मॉकड्रिल

विज्ञापन
सेंट्रल पर मॉकड्रिल करते आरपीएफ व जीआरपी जवान।  - फोटो : स्रोत: आरपीएफ
विज्ञापन
कानपुर। अचानक भीड़ बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने के लिए सोमवार को आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर मॉकड्रिल की। जीआरपी के सहयोग से भीड़ को सुरक्षित निकालने और ट्रेनों में बैठाकर रवाना करने का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एमएस पाटीदार ने बताया कि एफओबी नंबर-1 पर फोर्स के साथ जीआरपी अधिकारियों ने मॉकड्रिल की गई। अलाउंसमेंट कर एफओबी पर यात्रियों की मानव चेन बनाकर लाइन लगवाई और उन्हें सुरक्षित होल्ड किया गया। बाद में संबंधित प्लेटफॉर्म पर भेजकर ट्रेनों में सकुशल चढ़ाया गया। मॉकड्रिल की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और स्टेशन के अधिकारी लगातार संपर्क में रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें