फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबानी सजा: मोबाइल चोरी का आरोप लगा किशोर को बिजली के खंभे में बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 04 Aug 2024 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में किशोर को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। मोबाइल चोरी का आरोप लगा किशोर को बिजली के खंभे में बांधकर पीटा। पिता दिव्यांग और मां की मौत होने से पीड़ित ढाबे पर काम करता है।
विज्ञापन
किशोर को बिजली के खंभे में बांधकर पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकवाबाद गांव में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर किशोर को खंभे में बांधकर पीटा गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर पूछताछ की। पीड़ित की बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर लालकुआं स्थित एक ढाबे में मजदूरी करता है। शनिवार को अकवाबाद गांव के मुकेश पासवान ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। किशोर को गांव के बाहर लगे बिजली के खंभे में बांधा और पिटने लगा। कुछ लोगों ने विरोध किया तो घर के बरामदे में खंभे में बांधकर पीटने लगा। घटना का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीआरवी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। रविवार को मामले ने तूल पकड़ा। सुबह 11 बजे थानाध्यक्ष राजपाल गांव पहुंचे और आरोपी मुकेश और पीड़ित परिवार को थाने लाए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से बात की। पीड़ित किशोर ने बताया कि पिता दिव्यांग है। मां की मौत हो चुकी है। घर में दो अविवाहित बहने हैं। परिवार की स्थित ठीक न होने से वह ढाबे में काम करके पिता की मदद करता है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया दोनों पक्षों को थाने लगाया गया था। पीड़ित की बहन की तहरीर पर आरोपी मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें