बिग बैंग बूम सॉल्यूशन के वाइस प्रेसीडेंट जियो जार्ज फिलिप ने बताया कि एआई की मदद से ‘वज्र’ दुश्मन देश की रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचानेगा। 17 किलोमीटर की दूरी से दुश्मन ड्रोन की पहचान कर उसे 13 किमी दूर जाम कर देगा। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने 200 करोड़ रुपये का फंड दिया है। इसके तहत आर्मी और एयरफोर्स क्षेत्र के लिए 50 यूनिट ‘वज्र’ तैयार करने हैं। बड़े गैस प्लांट, रेलवे, एयरपोर्ट, स्टेडियम सहित अन्य में भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा।
ये स्टार्टअप रहे प्रमुख
मनोदयम: आपकी आवाज बताएगी मन का दर्द
आपकी आवाज अब आपके मन के दर्द को बयां करेगी। आईआईटी कानपुर में लगे शो केस में मनोदयम स्टार्टअप की मदद से ऐसा संभव होगा। स्टार्टअप के फाउंडर और सीईओ संजय भारद्वाज और को-फाउंडर संजय धर ने बताया कि मोबाइल पर एप को डाउनलोड करके आपके मानसिक स्तर का पता लगाया जा सकता है। एप के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों का जवाब आपको बोलकर देना होगा। जवाब सुनकर आपके मानसिक तनाव के स्तर की जांच हो सकेगी। मात्र 30 सेकेंड में इसका परिणाम भी सामने आएगा। 1-5 के बीच अंक आने पर मानसिक स्थिति सामान्य, 6-9 आने पर हल्का गंभीर 10 से 19 आने मध्यम गंभीर और 20-27 आने पर गंभीर आंकी जाएगी। संजय ने बताया कि चार हफ्ते के भीतर यह एप बाजार में आ जाएगा।
30 सेकेंड में मशीन बताएगी पानी की गुणवत्ता
अब पानी की जांच के लिए महीनों तक रिपोर्ट का इंतजार करने की जरूरत नहीं हैं। एक बटन दबाते ही पानी की गुणवत्ता का पता चल सकेगा। आईआईटी कानपुर इंक्यूबेटेड स्टार्टअप क्लिस इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक पर संचालित होता है। इसके फाउंडर राबिन सिंह हैं। चीफ रेवन्यू ऑफिसर राजेश ने बताया कि जिस पानी की जांच करनी है, उसका सैंपल लेकर इस मशीन में लगा दिया जाता है। बटन दबाते ही 30 सेकेंड के भीतर पीएच, टीडीएस, एफआरसी, लेड, आयरन, क्लोराइड, नाइट्रेट की जानकारी मिल जाएगी। राजेश ने बताया कि उनका जल शक्ति मंत्रालय के साथ टाइअप हो चुका है।
मासिक धर्म के दर्द को झट से दूर करेगा आयुर्वेदिक जेल
आईआईटी कानपुर से इंक्यूबेटेड स्टार्टअप अब महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान उठने वाले दर्द से निजात दिलाएगा। फाउंडर संदीप व्यास ने बताया कि 199 रुपये का आयुर्वेदिक जेल है, जिसे पेट के निचले हिस्से में लगा लेने से दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा मेंस्ट्रुअल कप और यूरिनेटर डिवाइस भी बनाई है।