फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दवा खरीदने जा रहा था मृतक, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 16 Mar 2024 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सवायजपुर के समीप कटरा-बिल्हौर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक दवा खरीदने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक मुरारी लाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दवा खरीदने जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अशर्फी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली के गौरखेड़ा निवासी मुरारी लाल (32) पुत्र राम औतार शुक्रवार रात लगभग आठ बजे घर से सवायजपुर दवा खरीदने पैदल निकला था। कटरा- बिल्हौर हाईवे पर एक मोटरसाइकिल एजेंसी के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए परिजन फर्रुखाबाद ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। मृतक के भाई अशर्फी ने बताया कानपुर पहुंचने से पहले ही उसके भाई की रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन मृतक का शव गौरखेड़ा ले आए। शनिवार सुबह कोतवाली में मृतक के भाई अशर्फी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा जा रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें