फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में जुटेंगे टेक्नोक्रेट

Thu, 03 Mar 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी के चार दिवसीय (3 से 6 मार्च) टेक्निकल फेस्ट ‘टेककृति 2016’ का आगाज गुरुवार को होगा। देरशाम अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई उद्घाटन करेंगे, फिर उनका टॉक शो होगा।
विज्ञापन


यह पहला मौका है, जब अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आईआईटी कानपुर आ रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर आईआईटी में जबरदस्त इंतजाम है। पुलिस ने कैंपस की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। इस फेस्ट का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है।

टेककृति में देश, विदेश के करीब 5500 स्टूडेंट और विज्ञानी हिस्सा लेंगे। चार दिनों तक बिजनेस प्लान और आइडियाज के तमाम मुकाबले होंगे। जो प्लान या फिर आइडियाज पसंद आएंगे, उसमें बड़ी कंपनियां, सिडबी निवेश करेगी। अलग-अलग मुकाबलों में 36 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाना है।
विज्ञापन


ब्रेन सेंसिंग, आटोनॉमस ड्रोन और बाइओनिक आर्म का मुकाबला अच्छा होगा। मीडिया प्रभारी अमन और शुभम मित्तल ने बताया कि पहली बार सुगम्य भारत अभियान का कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड वुमेन इंपावरमेंट से समझौता हुआ है।

रोबो गेम, बिजनेस प्लान, टेकऑफ, साफ्टवेयर कार्नर, ईसीडीसी, इंटरप्रेन्योरियल, मिक्स्ड बाल, डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग की कार्यशाला भी कराई जाएगी।

6 को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, फरहान अख्तर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप 6 मार्च को आईआईटी कानपुर आएंगे। उन्हें टेक फेस्ट के समापन समारोह में हिस्सा लेना है। इसी दिन बॉलीवुड फेम फरहान अख्तर परफारमेंस देंगे। उनका प्रोग्राम देरशाम होगा।

नृत्य नाटिका में रत्ना पाठक ने दी परफारमेंस
फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक बुधवार को आईआईटी कैंपस पहुंचीं और नृत्य नाटिका प्रोग्राम में हिस्सा लिया। बाद में आईआईटी के शिक्षक और स्टूडेंट की ओर से संचालित लोधर गांव मंधना के स्वामी विवेकानंद स्कूल पहुंची। वहां कक्षा आठ तक स्टूडेंटों से बात की और आगे बढ़ने का हौसला दिया।

टेककृति की पूर्व संध्या पर नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। इसमें थियेटर आर्टिस्ट और अभिनेत्री रत्ना पाठक  ने भी परफारमेंस दी। इसके बाद फिजिक्स के प्रोफेसर महेंद्र कुमार वर्मा और प्रो. अनुराग गुप्ता के साथ आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों के शिक्षा केंद्र को देखने पहुंचीं। इस स्कूल में 276 स्टूडेंट पढ़ते हैं। लड़कियों की शिक्षा नि:शुल्क है। रत्ना पाठक ने कहा कि साइंस और मैथमेटिक्स की पढ़ाई को सरल बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें