2023 में भी कोलकाता आ चुकी है नाजमा
डीसीपी के मुताबिक अखीमुंशी लखनऊ से पहले कोलकाता में रही। वहीं, नाजमा अक्तूबर 2023 में कोलकाता आ चुकी थी। हालांकि तब वह लौट गई थी। भारत में रहने के दौरान दोनों ने दुर्गा पूजा का समय एक साथ कोलकाता में व्यतीत किया। इसी दौरान नाजमा की मुलाकात रीना और ज्योति से हुई थी।
आधार व पैन का कराया जाएगा सत्यापन
डीसीपी वेस्ट ने बताया कि इंदौर के पते पर बने आधार के सत्यापन के लिए यूआईएआई (यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और पैनकार्ड के लिए आयकर विभाग के साथ पत्राचार किया जाएगा। कहा कि जल्द ही एक टीम सारी जानकारियों को सत्यापित करने के लिए कोलकाता भी भेजी जाएगी।
इस मामले में आईबी और एटीएस भी काम कर रही है। वह जैसे जानकारी हमसे साझा करेंगी। उसके आधार पर हम आगे की रणनीति बनाकर उस कार्रवाई करेंगे। जहां-जहां जानकारी मिलेगी हम वहां पर चेकिंग अभियान चलाएंगे। -हरीश चंदर, एडीशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था