फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई चलो अभियान में खानापूरी, कोरोना का बहाना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं तक नहीं पहुंचीं टीमें

Thu, 27 Aug 2020 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईटीआई - फोटो : Social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में दाखिले केलिए चलाए जा रहे आईटीआई चलो अभियान में खानापूरी की जा रही है। अभियान का उद्देश्य शहर व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को घर-घर जाकर प्रशिक्षण का लाभ बताना और आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन


कोरोना का बहाना करते हुए अभियान को केवल माध्यमिक स्कूलों तक समेट दिया गया है।  इस अभियान को चलाने के निर्देश अपर मुख्य सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग एस राधा चौहान ने दिए थे। अभियान के समन्वयक जिले के राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य थे।

इनको टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर भेजनी थीं। शहर केप्रमुख स्थानों में होर्डिंग लगाने, ग्राम पंचायतों और स्थानीय निकायों से समन्वय करके अभियान को चलाने के निर्देश दिए गए थे पर ऐसा हुआ नहीं। सूत्रों ने बताया कि शहर में होर्डिंग तक नहीं लगवाई गई।
विज्ञापन


आईटीआई पांडु नगर के प्रिंसिपल केएम सिंह ने बताया कि संस्थान से 120 शिक्षक, इंस्ट्रक्टर और फोरमैन की ड्यूटी अभियान में लगाई गई थी। शहर के चार सौ से ज्यादा माध्यमिक स्कूलों में जाकर पोस्टर, बैनर दिए गए हैं। कोरोना की वजह से बस्तियों और गांवों में हमारे संस्थान से कोई नहीं गया है। हमारे संस्थान में बिना अभियान के सीटें भर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें