माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए बुधवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। एक दिन में 2000 भक्त मातारानी के दर्शन कर सकेंगे। इनमें 1750 भक्त जम्मू और कश्मीर के तथा 250 अन्य राज्यों के होंगे।
देशभर के श्रद्धालु पांच सितंबर तक maavaishnodevi.org पर लॉगिन कर के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हेलीकॉप्टर की बुकिंग भी इसी से होगी। यात्रा से पूर्व कोविड-19 की जांच कराना अनिवार्य होगी।
रिपोर्ट 48 घंटे पूर्व की मान्य होगी। इसके बिना दर्शन नहीं मिलेंगे। बता दें कि 16 अगस्त को श्राइन बोर्ड की ओर से वैष्णो देवी यात्रा शुरू की गई थी। पहले मां वैष्णो दर्शन के लिए दूसरे राज्यों के सौ श्रद्धालुओं को अनुमति दी गई थी। नौ दिनों बाद बुधवार को यह संख्या बढ़ाकर 250 कर दी गई है।