फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैकाथॉन में टीम अनफिल्टर्ड इंजीनियर्स बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आईबीएम की मदद से चल रही बीओबी हैक्स-26 का गुरुवार को समापन हुआ। विवि की ओर से दी गई तीन प्रमुख चुनौतियों का लगातार 36 घंटे से जुटे छात्रों ने तकनीकी की मदद से एआई आधारित समाधान विकसित किया। वर्चुअल क्लीनिक और रूरल हेल्थ केयर सिस्टम विकसित करने वाली टीम अनफिल्टर्ड इंजीनियर्स विजेता बनी।
विज्ञापन

इसमें कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया में स्थित महाविद्यालयों की 50 टीमों ने हिस्सा लिया। इनका चयन पहले चरण की 254 टीमों के आधार पर किया गया। 15 टीमों ने फाइनल राउंड में हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी।


प्राथमिक उपचार देने में करता सहयोग
अनफिल्टर्ड इंजीनियर्स टीम में आशीष कुमार, प्रियम मिश्रा, आयुष श्रीवास्तव और प्रखर सिंह राठौर ने एआई आधारित वर्चुअल क्लीनिक तैयार किया। यह मरीज के लक्षणों का विश्लेषण कर डॉक्टर की अनुपस्थिति में प्राथमिक उपचार संबंधी मार्गदर्शन देता है। जरूरत पड़ने पर मरीज की सहमति से विशेषज्ञ डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक कराने में मदद करता है। इसमें बहुभाषी सुविधा है, जिससे मरीज अपनी भाषा में समस्या बता सकते हैं। उन्हें सरल भाषा में सुझाव मिलेंगे।
विज्ञापन



खिलाड़ियों के लिए स्मार्ट ट्रेनिंग सिस्टम
दूसरे स्थान पर रही टीम अनोमिलीज में अभिनव यादव, सन्नी कुमार भारती, उत्कर्ष पाल और शोभित सिंह शामिल रहे। उन्होंने जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के लिए एआई आधारित स्मार्ट ट्रेनिंग सिस्टम विकसित किया। यह कैमरे की मदद से खिलाड़ी की गतिविधियों, शरीर के संतुलन और तकनीक का रियल-टाइम विश्लेषण करता है। किसी भी गलत मूवमेंट या असामानता की पहचान होने पर तुरंत सुधार का संकेत देता है। इससे अभ्यास के दौरान तत्काल फीडबैक मिलता है, जबकि प्रशिक्षकों को प्रदर्शन का तकनीकी विश्लेषण उपलब्ध होता है।


योग की हर मुद्रा पर नजर रखेगा एआई
तीसरे स्थान पर रहने वाली शी-कोड्स टीम में आकांक्षा वर्मा, स्नेहा चौहान, अवनी सिंह, सौम्या सिंह रहीं। उन्होंने एआई आधारित पोस्चर करेक्शन सिस्टम तैयार किया। यह योग और अन्य शारीरिक गतिविधियों के दौरान उपयोगकर्ता की बॉडी पोजिशन और मूवमेंट का रियल-टाइम विश्लेषण करता है। यदि कोई मुद्रा गलत होती है या गतिविधि में त्रुटि होती है, तो सिस्टम तुरंत उसे पहचानकर सुधार के सुझाव देता है। एआई और कंप्यूटर विजन पर आधारित यह समाधान सुरक्षित और प्रभावी अभ्यास में मदद करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें