फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के स्वागत पर चढ़ा 'योगी सरकार का भगवा रंग'

Fri, 27 Oct 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
होटल लैंडमार्क में भगवा रंग का अंगौछा पहनाकर किया गया खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में इण्डिया और न्यूजीलैंड की टीम के स्वागत पर योगी सरकार का भगवा रंग चढ़ा दिखा। होटल लैंडमार्क में भगवा रंग का अंगौछा पहनाकर टीमों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कानपुर में इण्डिया और न्यूजीलैंड की टीम के स्वागत पर योगी सरकार का भगवा रंग चढ़ा। होटल में भगवा रंग का अंगौझा पहनाकर टीमों का स्वागत किया गया। यूपी में योगी सरकार का भगवा रंग अब क्रिकेट के रंग से दोस्ती कर रहा है आज कानपूर में तीसरे वनडे लिए होटल पहुंची इण्डिया और न्यूजीलैंड की टीमों का भगवा रंग से स्वागत किया गया होटल लैंडमार्क की तरफ से हर खिलाड़ी को भगवा रंग दुपट्टा पहनाकर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खास बता यह रही कि पुरानी लीक से हटकर इस तरह के स्वागत को प्लेयरों ने भी दिल से स्वीकार किया।
  India & New Zealand teams arrive in Kanpur ahead of their 3rd ODI to be held on Sunday, 29 October #INDvNZ pic.twitter.com/MQuv09utCD — ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2017
विज्ञापन


 

अभ्यास सत्र में परिवर्तन किया गया

होटल लैंडमार्क में भगवा रंग का अंगौछा पहनाकर किया गया खिलाड़ियों का स्वागत
भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमों के अभ्यास सत्र में परिवर्तन किया गया है। शुक्रवार को केवल भारतीय टीम (शाम चार से सात बजे तक) अभ्यास करेगी। शनिवार को न्यूजीलैंड की टीम सुबह नौ बजे से 12 बजे तक अभ्यास करेगी। इसके बाद दोपहर दो से पांच बजे तक टीम इंडिया अभ्यास करेगी।

पहले दोनों ही टीमों को 27 व 28 अक्तूबर को अभ्यास करना था। न्यूजीलैंड का सुबह नौ से 12 बजे और भारतीय टीम का चार से सात बजे तक का समय तय था। यूपीसीए के सदस्य ललित खन्ना ने परिवर्तन से जानकारी न होने की बात कही है।
 
विज्ञापन

दर्शकों को मिलेगा कोलकाता का रोल

होटल लैंडमार्क में भगवा रंग का अंगौछा पहनाकर किया गया खिलाड़ियों का स्वागत
इस बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने लोकल वेंडरों के बजाय कोलकाता के राजीव मलिक को खानपान का काम दिया है। सभी दर्शक दीर्घाओं में दानापानी कोलकाता के स्टॉल होंगे। इनमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही व्यंजन होंगे। कोलकाता का रोल, सैंडविच, पेटीज, बिरयानी, पॉपकार्न आदि प्रमुख होंगे। सभी वस्तुओं की रेट लिस्ट लगी होगी। इससे अधिक कोई रुपये नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें