फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिक्षक को प्रभावी व नवीन शिक्षण विधियों का ज्ञान होना जरूरी

Sat, 20 Sep 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आरपीएस इंटर कॉलेज में पांचवे व अंतिम दिन शुक्रवार को शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। संदर्भदाता हिमांशु गुप्ता ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक को प्रभावी व नवीन शिक्षण विधियों का ज्ञान होना जरूरी है।
विज्ञापन

संदर्भदाता ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए धैर्य से सुनने, व्यक्तित्व विकास करने, विषय वस्तु पर पकड़, समय प्रबंधन और तकनीकी रूप से सक्षम होना पड़ेगा। बच्चों को जितना अभ्यास कर पढ़ाया जाएगा, उन्हें उतनी ज्यादा समझ होगी। संदर्भदाता सोनू सिंह ने आकलन पर चर्चा करते हुए कहा कि कक्षा शिक्षण के बाद आकलन करना चाहिए। अपेक्षित परिणाम न मिलने पर अपनी विधियों में परिवर्तन करना आवश्यक हो जाता है।
आकलन के परिणाम बच्चों के मूल्यांकन के साथ-साथ शिक्षक द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों का भी मूल्यांकन है। संदर्भदाता मुकेश कुमार ने अंग्रेजी भाषा की एनसीईआरटी आधारित कक्षा तीन में पढ़ाई जाने वाली संतूर पुस्तक से परिचित कराया। साथ ही विषय वस्तु की विशेषताओं का वर्णन किया। संदर्भदाता दिनेश कुमार ने गतिविधियों पर आधारित शिक्षण के महत्व को बताया। यहां प्रशिक्षण में राहुल सिंह, हेमंत सिंह, राहुल कुमार, श्रीबाबू सिंह, रवि कमल, पूनम वर्मा, नूर बेबी, सुषमा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें