फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर सम्मान: आईआईटी में 22 प्रोफेसरों को मिलेगा एक्सीलेंस इन टीचिंग अवॉर्ड

Sat, 03 Sep 2022 10:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो. गौतम बिश्वास, मैथमेटिक्स एंड स्टैटिक्स के प्रो. देबाशीस कुंडु व इलेक्ट्रिकल के प्रो. एआर हरीश को प्रतिष्ठित शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 1989 बैच फैकल्टी अवॉर्ड 2021 के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. रजत मित्तल का चयन किया गया है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पढ़ाने के साथ उत्कृष्ट शोध करने वाले प्रोफेसरों को आईआईटी शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) पर सम्मानित करेगा। 22 शिक्षकों को एक्सीलेंस इन टीचिंग अवॉर्ड दिया जाएगा। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो. गौतम बिश्वास, मैथमेटिक्स एंड स्टैटिक्स के प्रो. देबाशीस कुंडु व इलेक्ट्रिकल के प्रो. एआर हरीश को प्रतिष्ठित शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


1989 बैच फैकल्टी अवॉर्ड 2021 के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. रजत मित्तल का चयन किया गया है। सिल्वर जुबली सर्विस अवॉर्ड 2022 प्रो. गौतम देव, प्रो. श्रीहरि केशवामुर्थि, प्रो. मणींद्र अग्रवाल व प्रो. सुमित गांगुली को दिया जाएगा।

प्रो. संजय कुमार, प्रो. जोनाकी सेन, प्रो. मुकेश शर्मा, प्रो. शिवम त्रिपाठी, प्रो. इंद्रानिल साहा, प्रो. सबुज कुमार, प्रो. अनंतरामन, प्रो. सुमित गांगुली, प्रो. वसीम अहमद, प्रो. रोहित बुद्धिराजा, प्रो. शिल्पी गुप्ता, प्रो. आदित्य, प्रो. मिनी चंद्रन, प्रो. रितविक भौमिक, प्रो. सुभाष चंद्रा, प्रो. मोहित, प्रो. सुमित बासु, प्रो. प्रो. सुधांशु शंकर, प्रो. अमित शेखर, प्रो. जावेद मलिक, प्रो. सैकेत घोष व प्रो. गोपालपुरम को एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें