फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल, वहां पढ़ने वाली बच्चियों में दहशत- एसएसपी

Mon, 10 Jun 2019 07:03 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में दुष्कर्म का आरोप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में नौबस्ता के एक मदरसे में रविवार को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को एसएसपी अनंत देव ने घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपी मौलाना जावेद से पूछताछ की। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी मौलाना को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा हो सके।

आवास विकास हंसपुरम स्थित एक मदरसे में क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी आलिम की पढ़ाई कर रही है। एसएसपी ने बताया कि मूलरूप से अकबरपुर (कानपुर देहात ) के मटियामऊ निवासी मौलाना जावेद रविवार को वजीफे के लिए बैंक का फॉर्म भरवाने और कंप्यूटर के कुछ कार्य के लिए छात्रा को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद मदरसे में मौलाना ने छात्रा से दुष्कर्म किया।  

विज्ञापन

फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए, लुंगी कब्जे में ली

मौलाना ने छात्रा को बालिग बताते हुए निकाह करने का दावा किया था। छात्रा के शैक्षिक दस्तावेज के मुताबिक उसकी जन्मतिथि वर्ष 2004 की है। इस हिसाब से वह नाबालिग है और उसके साथ निकाह भी जायज नहीं है। एसएसपी ने बताया कि मौलाना के कृत्य से मदरसे में पढ़ने वाली बच्चियों में दहशत है। वह डरी सहमी हैं। मौलाना के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी ताकि उसे जमानत न मिले।

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, लुंगी कब्जे में ली
सोमवार को फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपी मौलाना की लुंगी को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक लुंगी को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फोन पर धमकाने में फंसी शिक्षिका मां-बेटी

महिला आयोग की सदस्य ने एसपी से मांगी रिपोर्ट
राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर सुबह एसपी साउथ रवीना त्यागी के दफ्तर पहुंची। उन्होंने एसपी से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कार्रवाई का ब्योरा जाना। पूरे मामले की रिपोर्ट भी तलब की है। 

फोन पर धमकाने में फंसी शिक्षिका मां-बेटी
सीओ गोविंद नगर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि जांच में मदरसे की शिक्षिका मां-बेटी की मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। फोन करके पीड़िता और उसके परिवार को धमकाने में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें