घटना के बाद बदहवास हालत में बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में चांदपुर थाने के पहाड़पुर बडिगवां गांव में रविवार रात नशेबाजी में मौरंग सप्लायर की हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चांदपुर के गोदहा गांव निवासी मनोज वर्मा 40 खेती के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से मौरंग की सप्लाई का काम करते थे।
अमौली प्रतिनिधि के मुताबिक मनोज वर्मा और पहाड़पुर बडिगवां निवासी मोहित दोस्त थे। मोहित ने पुलिस को बताया कि मनोज और उसने अमौली मे शराब पी। इसके बाद मनोज की ही बाइक से मीट पानी के पाउच और एक बोतल लेकर घर आ गए। रात 10:30 बजे करीब चारपाई पर खाना सजा था। पीने के दौरान मनोज ने गाली दे दी।