फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: स्कूल जा रही शिक्षिका का मुंह दबाकर खेत में खींच ले गए दरिंदे, चारों ने की हैवानियत

Thu, 11 Aug 2022 07:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

सरकारी शिक्षिका बुधवार की सुबह अपनी स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में दो बाइकों से आए भोगनीपुर निवासी संजय पाल, अनीस पाल, देवेंद्र व दीपक ने उसको रोक लिया। इसके बाद सभी उसका मुंह दबाकर पास के खेत में खींच ले गए, जहां उससे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह प्राथमिक विद्यालय जा रही शिक्षिका को रास्ते में चार लोगों ने रोका और खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक  दुष्कर्म किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। शिक्षिका की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी सरकारी शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की सुबह अपनी स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में दो बाइकों से आए भोगनीपुर निवासी संजय पाल, अनीस पाल, देवेंद्र व दीपक ने उसको रोक लिया। इसके बाद सभी उसका मुंह दबाकर पास के खेत में खींच ले गए, जहां उससे दुष्कर्म किया। 

इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद उसने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शिक्षिका ने कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


देर रात तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शिक्षिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन

शिक्षिका की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों में विवाद की बात सामने आई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - घनश्याम चौरसिया, एएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें