फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या, अब बेटे को धौंस: डकैत की पत्नी ने दिवंगत शिक्षक के पुत्र को धमकाया, बोली- पैरवी करो बंद...

Tue, 14 Mar 2023 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

राधानगर थाना क्षेत्र में डकैत की पत्नी ने दिवंगत शिक्षक के पुत्र को हत्या की धमकी दी है। बता दें कि शिक्षक की डकैती के दौरान हत्या की गई थी। अब बेटे को मुकदमे की पैरवी से रोकने के लिए धमकी दी गई है। घटना से पीड़ित परिवार भयभीत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में डकैत की पत्नी ने साथियों संग दिवंगत शिक्षक के पुत्र को हत्या की धमकी दी है। मामले में राधानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांचकी जा रही है। दिवंगत के पुत्र को मुकदमे में पैरवी न करने के लिए धमकी दी गई है।

विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती कुल्फी मोहल्ला निवासी सुजीत कुमार सिंह ने एफआईआर में बताया कि वह 12 मार्च 2023 को पैतृक गांव से आ रहा था। केशवपुर मोड़ के पास सविता देवी पत्नी शिवगोपाल उर्फ राजा निवासी अमैना कोतवाली बिंदकी बाइक सवार अपने दो साथियों संग उसे रोकवा लिया।
उसे सविता देवी ने धमकी दी मुकदमे में पैरवी करना बंद कर दो, नहीं तो उसकी भी हत्या कर दी जाएगी। बाइक से सविता के दोनों साथी उतरे। उसकी तरफ हमले के लिए बढ़े। दोनों गाली गलौज करने लगे। कुछ लोगों के पीछे से आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की हत्या, लूटे थे 16 लाख
उसके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक बलवीर सिंह की 31 दिसंबर 2021 की रात बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 16 लाख का माल लूट ले गए थे। डकैती डालने में अमैना के शिवगोपाल उर्फ राजा और उसके साथी अनिल कुमार, सुरेंद्र उर्फ कैदी, आनंद उर्फ बाबा पासवान, रूपा देवी जेल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें