फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के मंदिर में छात्राअाें के साथ एेसी हरकत करता था शिक्षक

Sun, 26 Nov 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
स्कूल काे श‌िक्षा का मंद‌िर कहा जाता है लेक‌िन कुछ लाेग इस मंद‌िर काे भी दूष‌ित करने में परहेज नहीं करते हैं। एेसा ही कुछ क‌िया हरदाेई ज‌िले के हरियावां ब्लॉक के पैढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले एक श‌िक्षक ने। उसने गुरु अाैर श‌िष्य की सभी परंपराअाें काे तारतार कर द‌िया। 
विज्ञापन

  घटना हरदाेई  ज‌िले के हरियावां ब्लॉक के पैढ़ाई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय भरावन की है। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षाधिकारी को बताया कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक सत्यप्रकाश त्यागी पर एक छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।
      छात्रा के अभिभावक ने इस मामले की शिकायत भी उनसे की है। इस मामले को लेकर जब छात्राओं से जानकारी की गई तो सभी छात्राओं ने बताया कि शिक्षक कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है। शर्म के चलते उन्होंने अपने अभिभावकों को यह बात नहीं बताई।
विज्ञापन

    उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत करने आए अभिभावकों ने आक्रोशित होकर शिक्षक के साथ हाथापाई भी की थी। प्रधानाध्यापक की शिकायत को बेसिक शिक्षाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। बेसिक शिक्षाधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने बताया मामला काफी गंभीर है।
      इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय आरपी त्रिपाठी को दी गई है।अभद्रता करने वाले शिक्षक को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। छात्राएं इस तरह की घटना होने पर अपने अभिभावकों को जरूर बताएं। अभिभावक भी इस मामले की शिकायत प्रधानाध्यापक के साथ उनसे करें।
      बेसिक शिक्षाधिकारी ने शुक्रवार देर शाम हरियावां ब्लॉक के पैढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं से अश्लील व्यवहार करने के आरोप में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें