फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर यूपी टीम के सेलेक्शन में शिक्षक को मिला रजत पद, मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
पदक दिखाते शिक्षक अनिल कुमार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। यूपी बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से सहारनपुर में मिस्टर यूपी टीम के सेलेक्शन के लिए ट्रायल किया गया। इसमें जिले के एक शिक्षक ने रजत पदक जीता है। बेहतर प्रदर्शन करने पर अब शिक्षक को मिस्टर इंडिया 2022 प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यूपी बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित एक सभागार में मिस्टर यूपी टीम सेलेक्शन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश भर के 42 प्रतिभागियों ने ट्रायल दिया।
ट्रायल में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अनिल कुमार ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। शिक्षक अनिल कुमार संदलपुर के प्राथमिक विद्यालय बिछियापुर में 2011 से सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के हेड मास्टर अनंत त्रिवेदी ने बताया कि अब तेलंगाना में छह जनवरी को होने वाली मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में अनिल यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभाग के लिए ये गौरव की बात है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने शिक्षक को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दिलीप, रोहित कमल, विमल, प्रेम आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें