बताया गया कि वह हाईवे पर विपरीत दिशा में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान झारखंड के जमशेदपुर से तार लादकर गाजियाबाद जा रहा ट्रक वहां पहुंचा। बाइक को सामने देखकर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार सचिन के ऊपर पलट गया। सचिन ट्रक के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सचिन प्रजापति फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
दो घंटे तक ट्रक के नीचे दबा रहा शव
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रक को हटाने और उसके नीचे दबे सचिन को बाहर निकालने में करीब दो घंटे लग गए। जब उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए
सचिन की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सचिन अपने पीछे पत्नी प्रियंका और दो पुत्र तनिष्क व कुशाग्र को छोड़ गए हैं। सचिन विद्यालय में शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य करते थे। उनकी मौत की खबर से परिवार के साथ परिचितों और मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई।