प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर में सरिया लदी थी। टक्कर लगने से बाइक चला रहा अभिषेक डंपर के नीचे आ गया, जिस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डंपर लेकर उन्नाव की ओर भाग गया।
सूचना पर मगरवारा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर डंपर को पकड़ लिया। वहीं घायल को उपचार के लिए पुलिस ने एक निजी नर्सिंग होम भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।