फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेतों की काउंसलिंग कराने पर बीआरसी में हंगामा

Thu, 08 Jan 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विज्ञान-गणित काउंसलिंग से वंचित किए गए आवेदकों ने बुधवार को बीआरसी परिसर में हंगामा कर किया। बीआरसी पहुंचे आवेदकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


आवेदकों ने आरोप लगाया है कि चहेतों को ही काउंसलिंग की सूचना भेजी गई है। बताते चलें कि परिषदीय स्कूलों में विज्ञान वर्ग की काउंसलिंग पूर्व में कई चरणों में हो चुकी है।

प्राथमिक स्कूल की काउसलिंग में भी आवेदकों के अपने प्रपत्र बीएसए कार्यालय में जमा कर रखे थे। बीआरसी कार्यालय में मौजूद आवेदकों का आरोप है कि बुधवार को कुछ लोगों को ही सूचना भेजकर काउंसलिंग करा दी गई।
विज्ञापन


उन सभी की उच्च मेरिट होने के बाद उन्हें काउंसलिंग में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया। यह पूरी तरह से गलत है।

आवेदकों ने तत्काल काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाकर नियमानुसार कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। कुछ आवेदकों ने काउंसलिंग के दौरान मुख्य कागजात जमा कराए जाने पर आपत्ति करते हुए कहा कि अन्य स्थानों पर अभिलेखों की फोटो कापी जमा कराई जा रही है।

वह दूसरी जगह भी काउंसलिंग करा रहे हैं। मुख्य अभिलेख जमा हो जाने से वह दूसरी जगह काउंसलिंग में भाग नहीं ले सके हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सोहनलाल, मणिकांत श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, नीरज, अपूर्वा सिंह, लोकमणि सिंह, विमल सेंगर, कमलाकांत, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें