घर पहुंच कर बच्ची ने शिक्षक की हरकत बताई जिस पर शाम को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद तत्काल आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा-376 व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर दबिश मारकर मौलाना को पकड़ा गया।
वहीं, बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से क्षेत्र में रहने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। हालांकि पर्याप्त पुलिस बल होने से माहौल शांति पूर्ण रहा। बता दें कि आरोपी हालपता जामिया महमूदिया अशरफ उल उलूम 16 बीघा क्षेत्र थाना जाजमऊ उन्नाव का रहने वाला है।