फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल 'सलाम' 'नमस्ते' का, शिक्षक ने छात्रा को सुनाया ये फरमान, स्कूल में बजरंग दल का हंगामा

Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विद्यालय में मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में एक विद्यालय में सलाम नमस्ते को लेकर बवाल मच गया। विद्यालय पहुंची छात्रा ने जब शिक्षक से नमस्ते किया तो उन्होंने छात्रा को नमस्ते के स्थान पर सलाम करने का फरमान सुना दिया। ये खबर अासपास के इलाके में आग की तरह फैल गई। छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय पहुंच गए। इसके बाद विद्यालय में हंगामा हो गया।  
विज्ञापन


संडीला के निवासी मोहम्मद इश्तियाक उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में उर्दू शिक्षक हैं। बताया जाता है कि एक छात्रा ने उनसे अभिवादन के रूप में नमस्ते किया तो शिक्षक ने उसको डांटते हुए सलाम करने का फरमान सुना दिया। घर जाकर छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई। गुरुवार सुबह छात्रा के चाचा नीरज सिंह स्कूल पहुंचे और हेड टीचर अनीता से मिलकर उर्दू शिक्षक की शिकायत की।
विज्ञापन

छात्रा के घर पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया

इस पर शिक्षक को बुलाकर आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी गई। बताया जाता है कि उर्दू शिक्षक ने भी छात्रा के परिजनों से माफी मांग मामला ठंडा करने की कोशिश की। जानकारी पर छात्रा के घर पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। ये लोग विद्यालय भी पहुंचे और हंगामा किया। हालांकि मोहम्मद इश्तियाक का कहना है कि उन्होंने किसी पर दबाव नहीं डाला। हेड टीचर अनीता का कहना है कि यह मामला आज ही उनके सामने आया है। छात्रा ने भी उनसे कुछ नहीं बताया। 

उर्दू शिक्षक इश्तियाक इससे पूर्व अटामऊ में तैनात थे। सितंबर माह में ही रसूलपुर में इनका ट्रांसफर किया गया है। अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत शिक्षक की नहीं आई थी। यह मामला भी आज ही संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराएंगे उसके बाद अगर दोषी पाए गए तो निश्चित कार्रवाई होगी। -सांत्वना शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी संडीला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें