फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कर्मी ने मुख्यालय में आग लगाई, मचा हड़कंप, बाबू पर उत्पीड़न का आरोप

Thu, 29 Nov 2018 10:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राकेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार शाम चार बजे जोन-2 के बेलदार राकेश कश्यप ने खुद को आग लगा ली। कर्मचारियों ने बुझाई और उसे हैलट में भर्ती कराया। राकेश 12 प्रतिशत जल चुका है। सिर पर अंगौछा बंधा होने के कारण उसका सिर काफी झुलस गया। राकेश का आरोप है कि जोन-2 के एक बाबू ने उसका फंड निकालने के लिए घूस ली थी, फिर भी फंड नहीं निकाला। अपर नगर आयुक्त (प्रथम) अमृत लाल बिंद ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बर्रा-4 निवासी राकेश कश्यप (48) मुख्यालय में पोर्टिको (जहां अफसरों की कारें खड़ी होती हैं) के पास पहुंचा। बड़बड़ाता हुआ मेन गेट से बाहर निकला। 4:16 बजे मिट्टी के तेल से भरी बोतल लाया और सिर पर डालकर आग लगा ली। सिर पर अंगौछा बंधा होने से आग तुरंत भड़क गई। चीख सुन वहां पहुंचे कर्मचारी आग बुझाने लगे। एक कर्मचारी ने अपनी जैकेट राकेश के सिर पर डाल आग बुझाई।
विज्ञापन

बाबू पर उत्पीड़न का आरोप...

आग बुझाने में होमगार्ड कुंअर प्रताप सिंह, केयरटेकर हसन अशरफ सहित तीन लोगों के हाथ मामूली रूप से झुलस गए। राकेश को हैलट में भर्ती कराया गया। राकेश ने आरोप लगाया कि जोन-2 अभियंत्रण विभाग में तैनात बाबू ने उसके फंड से 50,000 रुपये निकलवाने के लिए अक्तूबर में छह हजार रुपये घूस ली थी, फिर भी फंड नहीं निकलवाया। हफ्ते भर पहले उसे हार्ट अटैक पड़ा था। उसे दवाएं खरीदने के लिए पैसा चाहिए। लोन के कारण पगार आधी हो गई है। घर खर्च चलाने में दिक्कत हो रही थी इसलिए ऐसा किया। 

राकेश ने बाबू मुन्ना हजारिया पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रकरण गंभीर है। अपर नगर आयुक्त (प्रथम) अमृतलाल बिंद को मामले की जांच सौंपी गई है। सात दिन में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। तब तक के लिए मुन्ना हजारिया को जोन दो से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग से संबंद्ध कर दिया गया है। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें