कारोबारी पीयूष जैन के घर दूसरे दिन चली छापेमारी के दौरान बड़ा नोटों का जखीरा सामने आया। घर में बने तहखाने में रुपयों से भरे आठ बोरे और सोने की बिस्किट व जेवर मिला है। भारी रकम टीम के हाथ लगते ही कानपुर से रुपये गिनने वाली मशीन लेकर एक टीम आ गयी है।
इत्र और कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर में बने तहखाने में रुपयों से भरे आठ बोरे और एक गत्ते में सोने के बिस्कुट मिले हैं। रुपयों की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। डीजीजीआई के अफसरों को आशंका है कि कारोबारी के घर और पास ही बने गोदाम में कई जगह तहखाने हो सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दीवारों में कुछ गोपनीय लॉकर होने की भी आशंका है। इन्हें खोजने के लिए लखनऊ से आर्किटेक्ट को बुलाया है। दूसरे दिन भी करोड़ों रुपये और सोना मिलने पर कई थानों का फोर्स सुरक्षा में लगाया गया है। अफसरों ने केंद्रीय बल की मांग की है।
गोपनीय ठिकाने पर रखा गया पीयूष जैन
कारोबारी पीयूष जैन को कानपुर या कन्नौज में किसी गुप्त ठिकाने पर रखा गया है। छापेमारी और तलाशी के दौरान जरूरत पड़ने पर अधिकारी फोन पर उससे बात भी करते हैं।