इटावा। जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन की जगह अब तीन दिन चलेगी। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस का पहले मंगलवार व बुधवार को संचालन हो रहा था। अब इस ट्रेन का संचालन रविवार, मंगलवार व बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर दोपहर 3:15 बजे पहुंचती है। यह टाटानगर से जम्मू तक जाती है। हालांकि बाढ़ की वजह से यह ट्रेन अभी अमृतसर तक ही जा रही है। हालात सामान्य होने पर यह ट्रेन पूर्व की भांति संचालित की जाएगी।
उधमपुर एक्सप्रेस रहीं निरस्त, यात्री रहे परेशान
जम्मू में बाढ़ के चलते मंगलवार को यह ट्रेन निरस्त कर दी गई। इसकी सूचना एनाउंस होते ही यात्री परेशान हो गए। इस दौरान 37 लोगों ने आरक्षित टिकट निरस्त करवाई। जरूरतमंद यात्री दूसरे ट्रेनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।