फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS के खिलाफ कानपुर की मस्जिदों में तकरीरें

Sat, 01 Apr 2017 12:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएसआईएस के बेगुनाहों के कत्ल करने और दहशतगर्दी फैलाने के विरोध में शुक्रवार को कानपुर में जुमे की नमाज के पहले तकरीर हुई। इसमें दहशतगर्दों को इंसानियत का दुश्मन बताया गया। आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल की अपील पर शहर की कई मस्जिदों में भी तकरीर हुईं।
विज्ञापन


फूलबाग झाड़ीबाबा पड़ाव स्थित मस्जिद में काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि कुरान कहता है कि किसी बेगुनाह का कत्ल करना पूरी इंसानियत का कत्ल करना है। इसके बाद भी आतंकी संगठन बेगुनाहों को मारते हैं। इसका सीधा मतलब है कि उनका धर्म से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए आईएसआईएस समेत किसी भी आतंकी संगठनों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। इनकी नीतियां झूठी हैं, यह धर्म का इस्तेमाल कर युवाओं को बरगलाते हैं।

मां-बाप को चाहिए कि वह अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखें। इंग्लैंड में आईएसआईएस का आतंकी हमला यही दर्शाता है। इसमें इमाम कारी लईक बरकाती ने भी विचार रखे। इसके अलावा दूधवाली मस्जिद, यतीमखाना चौराहा की नानपारा मस्जिद, तलाक महल की मोहम्मदी मस्जिद, शारदा नगर मस्जिद, नाजिरबाग मस्जिद में तकरीर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें