दुकान में फिंगर प्रिंट लेती फारेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं साथ ही मामलों में और भी क्रूरता और बर्बरता नजर आ रही है। ऐसा ही एक मामला कन्नौज शहर में देखने को मिला है।
शहर के लाखन तिराहे पर मंगलवार की देर रात अज्ञात लोगों ने गिफ्ट विक्रेता की उसकी ही दुकान के अंदर हत्या कर दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस को गुमराह करने के लिए वे मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट लिखकर भी छोड़ गए।
दुकान का ताला तोड़ा तो अंदर शव पड़ा था
घटनास्थल पर जायजा लेते सीओ सदर
- फोटो : अमर उजाला
सुबह तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने दुकान का ताला तोड़ा तो अंदर उसका शव पड़ा देखा। मीरा टोला निवासी दिव्यांग राशिद (25) पुत्र स्व0 अब्दुल वहीद की लाखन तिराहे पर वारसी कांप्लेक्स में बांबे ब्यूटी सेंटर के नाम से गिफ्ट की दुकान है।
मंगलवार की रात करीब 12 बजे तक लोगों ने उसे दुकान खोले देखा। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। तभी अज्ञात लोग उसकी दुकान में घुस गए। शटर बंद कर उसे नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुकान में रखे प्लास्टिक के स्टीकर टेप से उसका मुंह और नाक बांध दिया। सुबह घर न पहुंचने पर उसकी मां आसमा बेगम दुकान पर आईं। मोबाइल मिलाने पर स्विच आफ मिला।
पुलिस अधीक्षक फोरेंसिंक टीम के साथ पहुंचे
मार्केट के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के दुकानदारों को बुलाकर उसने शटर में लगे ताले तो तुड़वाया। अंदर राशिद का शव पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी फोरेसिंक टीम के साथ पहुंच गए। दुकान की तलाशी में दो सिरिंज, एक नशीला इंजेक्शन और कोल्ड ड्रिंक की दो खाली बोतलें भी मिलीं। राशिद की मां ने बताया कि एक साल पूर्व राशिद की शादी फर्रुखाबाद में रहने वाली मुमताज से हुई थी।
उप निरीक्षक गौरी शंकर ने बताया कि राशिद की मां ने पुलिस को लिखित सूचना दी है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पु्िट हुई है।