फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बालिका वर्ग में तन्वी और सौम्या बनीं ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महारानी अहिल्याबाई होल्कर विद्यालय प्रबंधक कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को रतनलाल शर्मा स्टेडियम में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश माहाना ने किया।
विज्ञापन


बच्चों ने खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, 200 मीटर दौड़ और वॉलीबॉल जैसी स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में तन्वी गौतम और सौम्या शर्मा ओवरऑल विजेता रहीं।

प्रतियोगिता में बीएल स्मारक एजुकेशन सेंटर, राजमाता इंटर कॉलेज, एमडी भारतीय इंटर कॉलेज, कानपुर मॉडल हाई स्कूल, पैराडाइज इंटर कॉलेज और एसडी मदर मिशन स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह, राम प्रताप, राम बहादुर, मनोज पाल, एसके पाल, बलराम सिंह, करण सिंह, विनय धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें