यूपी में कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के माती किशुनपुर गांव के पास एक बाग में गुरुवार को छापेमारी कर पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर विस्फोटक सामग्री बरामद किया था। पुलिस की पूछताछ में तांत्रिक ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को देशी बम उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। तांत्रिक से मिले अहम सुराग के बाद पुलिस अब आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।
माती किशुनपुर निवासी कल्लू कश्यप उर्फ कल्लू तांत्रिक गांव के पास ही एक बाग में रहकर वह झाड़ फूंक करता था। पुलिस को वहां संदिग्ध लोगों के आने जाने व विस्फोटक सामग्री रखे जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर वहां से पांच देशी बम, बारूद आदि विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। पूछताछ में तांत्रिक ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बम उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।