Kanpur News: गुजैनी हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर टैंकर पलटने से बच गया। वहीं, हादसे में जाम लग गया है, वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को निकाल रही है।
कानपुर में गुजैनी हाईवे पर टैंकर डिवाइडर से टकराया गया। इसके बाद पलटने से बाल-बाल बचा। हालांकि, हादसे से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर रेवाड़ी से रांची जा रहा था।
विज्ञापन
इसमें 34,000 एयरोप्लेन फ्यूलल लोड था। ड्राइवर जंग बहादुर ने बताया कि कार वाले को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। सूचना पर टीआई हरिकेश कुमार आर्य मय टीम पहुंचे हैं। टैंकर को साइड करके धीरे-धीरे जाम खुलवाया जा रहा है।