फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्रकारिता विभाग में लें दाखिला, मीडिया और फिल्म जगत में बनाएं कॅरिअर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता विभाग में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र पत्रकारिता में कॅरिअर बनाना चाहते हैं, उनके लिए शानदार मौका है। ऐसे छात्र जिन्होंने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी स्ट्रीम में पास की है, उनके लिए न्यूनतम शुल्क पर विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार का स्नातक स्तरीय (बीजेएमसी) कोर्स उपलब्ध है। वहीं, जिन छात्रों ने किसी भी स्ट्रीम में स्नातक परीक्षा पास की है उनके लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार का परास्नातक स्तरीय (एमजेएमसी) कोर्स उपलब्ध है।
विज्ञापन

विभाग ने फिल्म क्षेत्र में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष परास्नातक स्तर पर ही रंगशिला प्रोडक्शन मुंबई के साथ मिलकर फिल्म मेकिंग कोर्स भी शुरू किया है। नए कोर्स के शुरू होने से विद्यार्थी अब अपने ही शहर में फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी बारीकियां सीखकर अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा विभाग में न्यूनतम शुल्क पर ही परास्नातक स्तरीय एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स, लेटरल इंट्री पीजी कोर्स भी उपलब्ध हैं, जोकि कम समय में ही विद्यार्थियों को मीडिया क्षेत्र के लिए पारंगत कर देंगे। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रम में डाटा जर्नलिज्म एवं कल्चरल कम्युनिकेशन दो विषयों को जोड़ा जा रहा है। इस सत्र में इन दोनों विषयों को पाठ्यक्रम में जोड़ने के बाद विशेषज्ञ छात्रों को इसके व्यावहारिक पक्ष के बारे में जानकारी देंगे।

पत्रकारिता विभाग में विद्यार्थियों को न सिर्फ लिखने की कला सहित शब्द संकलन की बारीकियां सिखाई जाती हैं, बल्कि विभाग के स्टूडियो में प्रायोगिक कक्षाओं के माध्यम से एंकरिंग से लेकर ग्राफिक डिजाइनिंग, पीसीआर कंट्रोल, कैमरा चलाना, रिपोर्टिंग वॉइस ओवर करना भी सिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक स्तरीय कोर्स

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC)
योग्यता : इंटरमीडिएट
अवधि : तीन वर्ष
कुल सीटें : 50
शुल्क : 32200/ प्रति वर्ष

परास्नातक स्तरीय कोर्स
मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
योग्यता : किसी भी स्ट्रीम में स्नातक
कोर्स अवधि : दो साल
सीटों की संख्या : 50
शुल्क : 41200/- प्रतिवर्ष

परास्नातक स्तरीय लेटरल इंट्री
योग्यता : परास्नातक स्तरीय एक साल का जर्नलिज्म डिप्लोमा
कोर्स अवधि : एक साल
सीटों की संख्या : 10
शुल्क : 42200/- प्रतिवर्ष

परास्नातक स्तरीय फिल्म मेकिंग डिग्री
योग्यता : स्नातक
कोर्स अवधि : दो साल
सीटों की संख्या : 30
शुल्क: 51200/-प्रतिवर्ष



परास्नातक स्तरीय डिप्लोमा कोर्स
योग्यता : स्नातक
कोर्स अवधि : एक वर्ष
सीटों की संख्या : 30
शुल्क: 42200/- प्रतिवर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें