कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसके लिए सोमवार को चार दिवसीय चयन कैंप कमला क्लब में शुरू हुआ।
पहले दिन खिलाड़ियों की फिटनेस के साथ स्किल टेस्ट लिए गए। कैंप में बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण का गहन अभ्यास कराया गया। यूपीसीए कोच विक्रमजीत सिंह, मुमताज कादिर, असद मलिक, राहुल और अंबरीष ने खिलाड़ियों को चार समूहों में बांटा।
बल्लेबाजी में शॉट चयन, गेंदबाजी में एक्शन सुधार और विकेटकीपिंग व फील्डिंग में तकनीकी दक्षता को निखारा गया। चार दिवसीय कैंप के उपरांत पांच दिसंबर को प्रदेश की अंडर-16 टीम की घोषणा की जाएगी।