रूरा। इंजुआरामपुर में महाराणा प्रताप युवा मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में अंगदपुर की रिया को हराकर इंजुआरामपुर की स्वाति ने खिताब अपने नाम किया है।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन बैडमिंटन के अलावा खो-खो की प्रतियोगिता हुई। खो-खो में पहली प्रतियोगिता इंजुआरामपुर प्रथम व रिरिया की टीम के बीच हुई। इसमें इंजुआरामपुर प्रथम की टीम विजेता रही। वहीं, खो-खो के दूसरे मुकाबले में इंजुआरामपुर द्वितीय व रूरा की टीम के बीच हुई। इसमें रूरा की टीम विजेता रही।
फाइनल मुकाबले में रूरा को हराकर इंजुआरामपुर प्रथम ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की कप्तान चांदनी को क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मेडल व नगद पुरस्कार देंकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रतियोगिता के विभिन्न खेलो में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को को ग्राम प्रधान गोपाल त्रिवेदी व समाजसेवी वीरू सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान आयोजक अभय प्रताप सिंह, अनामिका तिवारी, हरगोविंद सिंह, अजीत प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह गौर, साहिल, राज व फैजान आदि मौजूद रहे।