फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केडीए कॉन कल से, इलाज के नए तरीके बताएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दो दिवसीय 10वीं केडीए कॉन शनिवार से शुरू होगी। इसमें डायबिटीज के विभिन्न कारणों, बचाव और उचित उपचार के बारे में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इस बार कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय दिनचर्या और दवा से अंगों की क्षति रोकना रखा गया है। कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दो कार्यशाला आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

केडीए कॉन की आर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. नंदिनी रस्तोगी, साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. ब्रिज मोहन, आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. विपिन श्रीवास्तव, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रितेश चौधरी और सचिव डॉ. प्रीति आहूजा ने गुरुवार को बताया कि पहली कार्यशाला डायबिटीज टेक्नोलॉजी और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड पर होगी। कॉन्फ्रेंस में 800 चिकित्सक और 100 आहार विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। इनमें ब्रिटेन के डॉ. सैम्यून सेगू, एसजीपीजीआई लखनऊ के डॉ. विमल पालीवाल, गुरुग्राम के डॉ. हिमांशु वर्मा, मुंबई के डॉ. मनोज चावला, डॉ. रामेन गोयल, बंगलुरु के डॉ. अरविंदा जगदीशा, डॉ. हेमा दिवाकर, कोलकाता के डॉ. घनश्याम गोयल आदि विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। इंसुलिन पंप के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल, डायबिटीज के इलाज में होने वाली गलतियों, जांच के तरीकों आदि के संबंध में विशेषज्ञ विचार रखेंगे। योग के फायदे तथा शुगर फ्री आलू समेत विभिन्न भ्रांतियों के बारे में बताया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें