फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण शताब्दी दो घंटे, श्रमशक्ति एक्सप्रेस छह घंटे लेट, घने कोहरे से बढ़ी ट्रेनों की लेटलतीफी

Thu, 14 Jan 2021 09:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घने कोहरे में रेलवे ट्रैक का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरा घना होते ही ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। मंगलवार को अधिकतम तीन घंटे तक लेट रहीं ट्रेनें बुधवार को पांच से सात घंटे तक की देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी सुबह दो घंटे की देरी से दोपहर सवा एक बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


इसी वजह से लखनऊ से शाम को वापसी करते हुए पौन घंटा लेट सेंट्रल स्टेशन पहुंची। वहीं, सुबह छह बजे आ जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस दिल्ली से दोपहर पौने 12 बजे कानपुर आई। सुबह के वक्त दिल्ली से आने वाली ट्रेनें घंटों लेट रहीं। रीवा, प्रयागराज एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें पांच घंटे तक देरी से कानपुर पहुंचीं।

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से सुबह 11:30 बजे आई। नई दिल्ली-मंडुआडीह साढ़े छह घंटे देरी से सुबह साढ़े 10 बजे आई। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे बाद सुबह दस बजे आई। सुबह 10 बजे आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर सवा 12 बजे आई। इसी तरह आनंद विहार से कामख्या, जोधपुर हावड़ा, कालका मेल डेढ़ से दो घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें