सिलिंडर डिलीवरी वाहन को रोककर जांच करते डीएसओ व एआरओ।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में नेहरू नगर में गैस सिलिंडर डिलीवरी वाहन रोककर डीएसओ और एआरओ ने जांच की। वेइंग मशीन (तौल करने का उपकरण) नहीं मिला, अन्य कई खामियां भी मिली। गैस एजेंसी संचालक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने की बात डीएसओ ने कही है। डीएसओ सुनील कुमार और एआरओ आरती अरोड़ा ने बुधवार को अकबरपुर में गैस सिलिंडर डिलीवरी वाहन रोक लिया। वाहन चालक बिना वर्दी मिला। बुकिंग पर्ची भी नहीं दिखा सका। डिलीवरी वाहन डेरापुर तहसील के अंतर्गत आने वाली कंचन गैस एजेंसी का था। डीएसओ ने बताया कि डिलीवरी वाहन को रोककर जांच की गई। कई खामियां मिलीं है। गैस एजेंसी संचालक को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।