फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों की हत्या के मामले में स्वामी रामभद्राचार्य बोले- सीबीआई करे घटना की जांच, हत्यारों को फांसी हो

Tue, 21 Apr 2020 04:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट- महाराष्ट्र के पालघर के पास दो संतों की हत्या के मामले में चित्रकूट के साधु-संतों ने गहरा आक्रोश जताया है। श्री तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


यदि हत्यारे नहीं पकड़े गए तो लॉकडाउन खत्म होने 3 मई के बाद लाखों संत न्याय के लिए महाराष्ट्र की ओर कूच करेंगे। जगद्गुरु के उत्तराधिकारी रामचन्द्रदास महाराज ने कहा कि इन हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए। कामदनाथ मंदिर के संत मदनदास महाराज व अन्य संतों ने हत्यारों को जल्द पकड़ने व सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें