हमीरपुर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी भाजपा नेता राजीव शुक्ला के आवास पर आए श्री राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य व अखंड परमधाम के संरक्षक स्वामी परमानंद गिरी महाराज ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भक्तों को जल्द रामलला के दर्शन होंगे।
गो संरक्षण पर जोर देते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात कही। अयोध्या के राम मंदिर पर चर्चा करते हुए स्वामी ने कहा मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्ष 2023 तक भक्तों को रामलला के दर्शन मिलने लगेंगे।
उन्होंने कहा मंदिर में कहीं पर भी लोहे का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। लोहे के स्थान पर हर जगह तांबा प्रयोग में लाया जा रहा है। ताकि हजारों वर्ष तक मंदिर को कोई क्षति न हो। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मंदिर में जो नक्काशी की जा रही है। वह आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण होने के बाद वहां पर आने वाले भक्तों के लिए खाने व रुकने की निशुल्क व्यवस्था होगी।