फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भूकंप पीड़ित बच्चों को लेंगे गोद’

Wed, 29 Apr 2015 03:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि वे सरकार की तरह सिर्फ जुबानी बातें नहीं करते हैं, बल्कि भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद करेंगे। त्रासदी से अनाथ हुए बच्चों को गोद लिया जाएगा।  उनकी शिक्षा-दीक्षा, स्वास्थ्य, भोजन सहित सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज मंगलवार को विष्णुपुरी स्थित हनुमंत कृपा आपर्टमेंट में असहाय बच्चों को आशीर्वाद दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट होना चाहिए। क्योंकि गाय जीवन भर और मरणोपरांत भी मनुष्य के लिए उपयोगी है। गाय के गोबर से एंटीबायोटिक दवाएं बनती हैं।

मौजूदा समय में मनुष्य पर्यावरण के प्रति उदासीन हो गया है। इसकी वजह से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट की प्रशंसा की और कहा कि गंगा सफाई छोटा मुद्दा नहीं है। इसके लिए कुछ समय देना चाहिए।
विज्ञापन


गंदगी के लिहाज से कानपुर ही सबसे गंदा शहर है। गंगा सफाई के लिए यहां के लोगों को ही जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी को दो अलमारियां और अंध महाविद्यालय को दो कंप्यूटर दिए।

इस मौके पर डॉ. ईश्वरचंद्र गुप्त, संतोष अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, सत्य नारायण नेवटिया, प्रहलाद दास गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, शेष नारायण त्रिवेदी, मनोज सेंगर, देवतराम सचान, कृष्णा अग्रवाल, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें