हमीरपुर में दिल्ली से आए युवक को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों ने उसे घेर लिया और कोरोना की जांच कराने के लिए एंबुलेंस बुला ली। युवक को छानी स्थित सीएचसी भेजा, जहां से युवक भाग निकला।
108 एंबुलेंस के एमटी ने बताया युवक दिल्ली में जिस स्थान पर रह रहा था। वहां के लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है। जिस पर मकान मालिक ने उसे भगा दिया था। बिंवार थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने दिल्ली से आए एक युवक को घेर लिया।