फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में घुसा संदिग्ध, सपा विधायक समेत नेता पहुंचे कोतवाली, मचा हड़कंप

Mon, 11 Feb 2019 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपा के कन्नौज में जिला पंचायत अध्यक्ष के घर खिड़की तोड़कर घुसे युवक को तीसरी मंजिल पर परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सपा नेताओं समेत पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सरायमीरा स्थित उनके आवास के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाही तो उसने मूक बधिर होने का संकेत किया। सपा विधायक समेत पार्टी के नेताओं ने बड़ी वारदात की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस अधिकारियों से मामला गंभीरता से लेने की मांग की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार सरायमीरा में रेलवे रोड के सामने नूरी मार्केट के पास स्थित आवास में पति संजू कटियार व परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती हैं। रविवार रात करीब दो बजे युवक खिड़की तोड़कर आवास के अंदर दाखिल हो गया। चोरी छिपे वह तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। तभी संजू कटियार की आंखें खुल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोल और सुन न पाने का इशारा कर मानसिक रोगी जैसी हरकतें शुरू कर दीं

उन्होंने युवक को परिवार के लोगों के साथ मिलकर पकड़ना चाहा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। बाद में उसे दबोचा लिया गया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा उसे कोतवाली ले आए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में संदिग्ध के घुसने की खबर से मोहल्ले में अफरातफरी के साथ पुलिस अधिकारियों व सपा नेताओं में हड़कंप मच गया।


पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने बोल और सुन न पाने का इशारा कर मानसिक रोगी जैसी हरकतें शुरू कर दीं। इससे पुलिस अधिकारी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे कानपुर हैलट अस्पताल में मनोरोग और ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाने की बात कही। 

कोतवाली पहुंचे सदर विधायक अनिल दोहरे, संजू कटियार आदि ने संदिग्ध द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका जाहिर कर छानबीन की मांग की है। संजू कटियार ने पुलिस को घर में घुसे संदिग्ध के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें